Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी:बोले- जनता नहीं, सत्ता ही लक्ष्य; संजय निषाद को दी खुली चुनौती

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनता की भलाई नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करना ही मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने संजय निषाद को छह महीने के भीतर निषाद आरक्षण दिलाने की चुनौती भी दी। 11 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई का दावा मुकेश सहनी ने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी संघर्ष के कारण भाजपा ने बिहार में उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। सहनी ने कहा कि कोई भी नेता अपने दम पर नहीं बनता, बल्कि समाज के समर्थन से ही उसकी पहचान बनती है। संजय निषाद पर साधा निशाना प्रेस वार्ता में सहनी ने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भाजपा के साथ चले गए हैं और अब परिवार की राजनीति में उलझ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संजय निषाद की "राजनीतिक हत्या" की तैयारी कर रही है और 2027 के चुनाव में उन्हें हाशिए पर कर सकती है। छह महीने में आरक्षण दिलाने की चुनौती मुकेश सहनी ने खुले मंच से संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि वे छह महीने के भीतर भाजपा से निषाद समाज के लिए आरक्षण दिलवाएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें भाजपा छोड़कर इंडिया गठबंधन में आना चाहिए। सहनी ने यह भी कहा कि अगर संजय निषाद गठबंधन में आते हैं तो वे उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार हैं। 101 दिन की यात्रा का ऐलान सहनी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेंगे। 90% टिकट निषाद समाज को देने का वादा उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को जितनी भी सीटें मिलेंगी, उनमें 90 प्रतिशत टिकट निषाद समाज के लोगों को दिए जाएंगे। सहनी ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। भाजपा पर सत्ता केंद्रित राजनीति का आरोप मुकेश सहनी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और उसे आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को प्राथमिकता देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​पेंशन की आस और मानदेय का दर्द:कानपुर में जुटे 1100 शिक्षकों ने भरी हुंकार, कहा-सरकार इसका संज्ञान ले
    Next Article
    प्रतापगढ़ में एसपी जीआरपी ने किया औचक निरीक्षण:थाने की व्यवस्थाओं, शस्त्रों और रेलवे स्टेशन सुरक्षा का जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment