Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार- एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं:मुठभेड़ वाली जगह पर नारे लगे; मां बोली- सम्राट और उनकी पुलिस पर भरोसा नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    बिहार के भोजपुर में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं है। करीब 25 हजार लोगों के लिए खाने का इंतजाम है। जबकि 15 हजार और लोगों के लिए राशन स्टॉक रखा गया है। श्राद्ध का खाना बनना शुरू हो चुका है। गांव के आसपास खेतों में दो बड़े टेंट लगाए गए हैं। कुर्सियां मंगवाई गई हैं। लोगों के आराम करने के लिए खेतों में पलंग लगे हैं। घर के सामने विशाल शामियाना लगाया गया है, जहां श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोग बैठेंगे और खाना खाएंगे। मौसम को देखते हुए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। तेरहवीं में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। भरत के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले समर्थकों के ठहरने और आराम की भी पूरी व्यवस्था की गई है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है। श्राद्धकर्म से जुड़ी तैयारियों की तस्वीरें.. लोग अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे, 2 तस्वीरें मां बोली- सम्राट और उनकी पुलिस पर भरोसा नहीं भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि आज बेटे का श्राद्धकर्म है, लेकिन मेरे बेटे की हत्या के आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आम आदमी कोई गलती करता है, तो पुलिस तत्काल उसे पकड़ लेती है। लेकिन मेरे बेटे के केस में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गांव में भरत का स्मारक बनना चाहिए, लेकिन मुझे बिहार सरकार से उम्मीद नहीं है कि वो ऐसा करेगी। भरत तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि मुझे कोर्ट पर भरोसा है, कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर भाई भरत की मूर्ति लगाने की गांव वाले मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इसे रोक दिया, ये बिल्कुल गलत है। अगर सरकार स्मारक नहीं बनवाएगी तो हम लोग खुद भरत का गांव में स्मारक बनवाएंगे। भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भरत तिवारी की तेरहवीं और बाकी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल विधानसभा में एंटी-गुंडा और OBC आरक्षण बिल पास:अगस्त में UCC बिल पेश होगा, पूर्व जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनी
    Next Article
    हिमाचल के जवान विशम्बर पंचतत्व में विलीन:11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ताबूत से लिपटी; माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment