Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी:चीन-मलेशिया मैच 2-2 से बराबर; जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हराया, पहले हाफ में भारत-कोरिया 0-0

    15 hours ago

    1

    0

    भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉपी में शनिवार को अहम मुकाबले खेले गए। चीन-मलेशिया मैच 2-2 से बराबर हो गया। वहीं जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हराया। मैच के अंत तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। चीन की ओर से वेई किक्सियाओ ने 34वें मिनट और फेंग जियाक्सिन ने 40वें मिनट में गोल किया, जबकि मलेशिया के लिए मोहम्मद सिति ने 30वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक और जुल्किफ्ली नुरामिराह ने 44वें मिनट में गोल दागा। मुकाबले में दोनों टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन निर्धारित समय के अंत तक स्कोर 2-2 रहा। दिन के दूसरे मैच में जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हरा दिया। जापान की ओर से सासाकी रिसा ने पहला गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में सासाकी ने दूसरा गोल दाग दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। हाफ टाइम के बाद जापान ने तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। जापान की ओर से तीसरा गोल यामामोतो रीना ने दागा। इसके बाद थाईलैंड के लिए वापसी करना पाना मुश्किल हो गया। दिन का आखिरी मुकाबला भारत और कोरिया के बीच शुरू हुआ। पहले क्वार्टर में भारत को पांच पैनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारत एक भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सका है। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। देखिए तस्वीरें… भारत के लिए कोरिया की चुनौती अहम भारतीय टीम के लीग चरण में पांच मुकाबले निर्धारित हैं। मलेशिया के बाद कोरिया दूसरा प्रतिद्वंद्वी होगा। वर्ल्ड रैंकिंग में कोरिया 15वें स्थान पर है, जबकि भारत सातवें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और कोरिया चौथे स्थान पर है। ऐसे में रैंकिंग के लिहाज से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है, लेकिन मैदान पर कोरिया की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। 24 नवंबर को चीन से भिड़ेगा भारत भारत को लीग चरण में 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से मुकाबला करना है। लीग चरण के सभी मुकाबले टीमों के लिए आगे की पोजिशन तय करने के लिहाज से अहम रहेंगे। तीनों मुकाबले भोपाल में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का लीग चरण 25 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 27 नवंबर को पोजिशन के आधार पर मुकाबले होंगे और 28 नवंबर को ब्रॉन्ज तथा गोल्ड मेडल के लिए मैच खेले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड चैंपियन पंकज बोले- बिलियर्ड्स-स्नूकर की प्रोफेशनल लीग बने:चीन, ब्रिटेन की तरह भारत में भी खिलाड़ियों को अच्छी प्राइज मनी और पहचान मिले
    Next Article
    भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी सेमीफाइनल में हारे:महिला वर्ग में अनुपमा फाइनल में पहुंचीं; आज स्नूकर के 2 विश्व चैंपियन तय होंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment