Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन से विवाद के बाद युवती ने किया सुसाइड:मेरठ में परतापुर के सोलाना गांव में 20 वर्षीय किशहत ने फांसी लगाई

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में रविवार रात एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोलाना गांव निवासी 20 वर्षीय किश्हत पुत्री मुस्तकीम का रात के समय अपनी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर किश्हत नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। किश्हत पंखे से लटकी मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और न्यूट्रीमा अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बहन से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मजदूरी मांगने पर हमला:युवक की गर्दन पर चाकू से वार, हालत गंभीर
    Next Article
    आजमगढ़ में मंडई बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:जमकर हुई गालीगलौज, 10 आरोपियों के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment