Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2029 चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण:राज्यसभा सांसद बोलीं- लोकसभा में 816 सीटें, 273 महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के सफल कार्यान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और 2029 के चुनावों में 33% आरक्षण लागू करने की रूपरेखा साझा करना था। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि संसद के आगामी विशेष सत्र (16-18 अप्रैल) में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा। नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी। उन्होंने आगे बताया कि अब 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 2029 में महिलाएं अपना हक पा सकें। स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा जन-जागरण अभियान के तहत आगामी 15 से 17 अप्रैल तक पूरे जिले में 'नारी शक्ति पदयात्रा' और स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई गई, जिसमें 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम, 15-16 अप्रैल को 'शक्ति वंदन' पदयात्रा और 18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र के उपलक्ष्य में विजय उत्सव शामिल है। सांसद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब 'महिला विकास' से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के आत्मविश्वास का प्रतीक है। टीडी कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें। उन्होंने विपक्षी दलों से भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह अधिनियम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और उनकी भागीदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप:बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    मुरादाबाद में लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा:संविधान साहित्य पार्क में लोग आनंद ले सकेंगे, आंबेडकर जयंती पर जनता को सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment