Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप:बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने पाराताजपुर गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे उसकी नाबालिग बेटी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने आशंका जताई कि पाराताजपुर गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी बताया कि उसकी बेटी उस युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी घर से जाते समय कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गई है, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है। इनायतनगर थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने विश्वास जताया है कि किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'BJP बाबा साहब को मानती है, उनके विचारों को नहीं':लखनऊ में पल्लवी पटेल ने दी श्रद्धाजंलि, बोलीं- संविधान बचाने की जरूरत
    Next Article
    2029 चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण:राज्यसभा सांसद बोलीं- लोकसभा में 816 सीटें, 273 महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment