Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP बाबा साहब को मानती है, उनके विचारों को नहीं':लखनऊ में पल्लवी पटेल ने दी श्रद्धाजंलि, बोलीं- संविधान बचाने की जरूरत

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले अपना दल (कमेरावादी) ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दारुलशफा से अंबेडकर प्रतिमा तक “समता संकल्प मार्च” निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “यूजीसी लागू करो” और “आरक्षण का अधिकार दो” जैसे नारे लगाए। देखिए 3 तस्वीरें… 'बाबा साहब ने दिया संविधान की सुरक्षा कवच' कार्यक्रम में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सबको संविधान की सुरक्षा कवच दिया। दलितों पिछड़ों भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान का ऐसा अधिकार मिला कि वह हमेशा उसके अधिकारों की रक्षा होती रहेगी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बीपी पंडाल और ज्योतिबा फुले प्रत्येक समतावादी व्यक्ति को याद करते रहना चाहिए। मौजूदा समय में भाजपा सरकार बाबा साहब के प्रतीक चिन्हों को तो 100% रूप से पूजती है। लेकिन उतनी ही मजबूती से बाबा साहेब के विचारों और संविधान को मिटाने के लिए कुंठित प्रयास कर रही है। इसके जिम्मेदार वो लोग भी है जिन्होंने बाबा साहब के नाम पर सत्ता पाई। मगर संविधान की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। आज एक बड़ा वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संविधान बचाने के लिए एक महान आंदोलन खड़ा किया जाना चाहिए ताकि इस देश में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय मिले। 'यूजीसी पर SC ने सोच समझ कर लगाया रोक' पल्लवी पटेल ने कहा यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय ने बहुत सोच समझकर रोक लगाया। भारतीय जनता पार्टी ने जो षड्यंत्र रचा था उसमें वह कुछ हद तक सफल भी हुए। मगर जब तक इस देश में वंचित समाज और बाबा साहब को मानने वाले मजबूती से लड़ाई लड़ते रहेंगे तब तक किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। यूजीसी सुप्रीम कोर्ट की फाइलों से निकालकर इस देश की शिक्षा व्यवस्था पर लागू होगा और वंचितों को उनका अधिकार मिलेगा। स्वयं भारतीय जनता पार्टी यूजीसी को लागू करवाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम जयंती पर प्रभात फेरी निकलेगी:समिति की बैठक में निर्णय, लालजी मंदिर से शुरू होकर वहीं होगा समापन
    Next Article
    अयोध्या से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप:बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment