Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा जा रही, इसलिए 'राधे-राधे कमल खिला दे कह रही':अखिलेश का तंज, सपा जॉइन करने वालों से कहा- अब आप जांच के लिए तैयार रहें

    5 hours ago

    1

    0

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए हैं। अब कमल और मुरझा जाएगा। अब तो वो लोग कोई नया नारा ढूढेंगे। अखिलेश ने कहा- अभी नारा लगा रहे हैं कि राधे राधे कमल खिला दे। इसका मतलब है, कमल मुरझा गया है। हमारे यहां तो जब विदाई होती है, तब राधे-राधे कहते हैं। इसका मतलब है, उनकी विदाई होने जा रही है। इसलिए राधे-राधे कह रहे हैं। साथ ही अखिलेश ने कहा कि सपा भी रामायण लीला कराती है। डॉ. राममनोहर लोहिया ने चित्रकार एमएफ हुसैन से रामायण पर पोस्टर बनाने को कहा था। अखिलेश यादव ने ये बातें शनिवार को लखनऊ के सपा मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के कई नेताओं ने सपा जॉइन की। सपा में जॉइनिंग पर क्या बोले अखिलेश ‘सत्ता में आए तो अग्निवीर बंद कर देंगे’ अखिलेश ने कहा- जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा, अग्निवीर जैसी व्यवस्था को बंद कर देंगे। हमने सपा की वेबसाइट लांच की है। आज के समय में तकनीकी के माध्यम से कोई जुड़ना चाहता है, तो स्वागत है। आज न्याय मिलना, सम्मान पाना और संविधान के तहत जनता को उनका सम्मान बचाना सबसे बड़ा संकट बन गया है। इन सबका कारण भाजपा है। भाजपा हटेगी तो संकट हटेगा। जीत की संभावना के आधार पर सीटें देंगे 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने साफ किया कि कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है। जीत की संभावना के आधार पर ही सीटें दी जाएंगी। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से हुई मुलाकात को उन्होंने आपसी बातचीत बताया। चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर सवाल अखिलेश ने भारत निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटने की बात कही गई थी। सवाल किया कि नाम कटने के बाद उन्हें यह जानकारी किस 'आसमानी दिव्य दृष्टि' से मिली? ‘2027 में लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ अखिलेश यादव ने '2027 में लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा…2027 में पीडीए सरकार' के नारे के साथ नया वीडियो जारी किया। पीडीए की ताकत जमीन तक पहुंच चुकी है। यह एक सामाजिक न्याय का मुद्दा बन गया है, जो आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया करेगा। सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और 'हर घर नल योजना' में घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि CAG रिपोर्ट में सब सामने आ जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सपा की सरकार बनने पर राज्य में 'सुपर कंडक्टर' की फैक्ट्री लगाई जाएगी। पहले की तरह 'डायल 100' जैसी पुलिस सेवाओं को फिर से चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। 'पुलिस-कुछ अफसर भाजपा के पदाधिकारी की तरह काम कर रहे' अखिलेश ने कहा- हम गोरखपुर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे, 2 दिन के शोक के बाद करेंगे। पूरी पुलिस फोर्स और कुछ अफसर भाजपा के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। मैंने पहले भी कहा था, मैं चुनाव आयोग तक पत्र लिखूंगा कि भाजपा के लोग सरकार में बैठकर तैयारी कर रहे हैं। वो जानते हैं कि जनता उन्हें हटा देगी। जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन भाजपा हार जाएगी। हम सभी विधायक, एमएलसी, सांसद के दस्तखत से जिन अफसरों ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया है, उनके उदाहरण के साथ पत्र चुनाव आयोग को लिखेंगे। जब से भाजपा आई है, तब से वह हटाए नहीं जा रहे हैं। रिश्तेदार ऐसी कुर्सी पर बैठे हैं, जिनसे न्याय की उम्मीद नहीं करते हैं। अब जानिए कौन हैं सपा में शामिल होने वाले उत्पल राय मऊ जिले के रहने वाले उत्पल राय मधुबन विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के छोटे भाई हैं। उत्पल राय कभी मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते थे। उन्होंने जुलाई- 2016 में भाजपा की सदस्यता ली थी। अब एक दशक बाद वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। हालांकि, उनका राजनीतिक सफर केवल भाजपा तक सीमित नहीं रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ उनका जुड़ाव रहा है। उत्पल राय बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी:चिता सजाई, पैर छूकर विदाई दी; लिखा- अंतिम प्रणाम मां..
    Next Article
    'मुजफ्फरनगर दंगे के बीच सैफई में नंगा नाच हुआ था':ओवैसी बोले- हम अखिलेश की तरह नहीं रोते, मम्मी-मम्मी खिलौना लेकर भाग गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment