Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भागवत बोले-युवाओं को झूठ से नफरत, वे सच के साथ:बाहरियों से ज्यादा अंदर के लोगों से खतरा, हम नफरत करने वाले पड़ोसियों के भी मददगार

    8 hours ago

    1

    0

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज के युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे सच बोलने वालों के साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश को महान बनाना चाहते हैं। युवा पीढ़ी गुलामी की सोच से बाहर निकल चुकी है। मौजूदा समय भारत को बाहरी दुश्मनों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत है। भागवत बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे। अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ भागवत ने कहा कि भारत की सोच सबसे अलग है। भारत सभी की मदद करना चाहता है, यहां तक कि उन पड़ोसी देशों की भी जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, अगर भारत आगे बढ़ता है तो ताकतवर देशों की दुकानें बंद हो जाएंगी, क्योंकि भारत सबकी मदद करना चाहता है। भारत मानता है कि ताकत का इस्तेमाल कमजोर लोगों की रक्षा करने और शांति कायम करने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने वाले लोगों से सीखना चाहिए। उनके काम की सराहना करनी चाहिए और उनके काम को आगे बढ़ाना चाहिए। अगर किसी ने अपने फायदे के लिए भी अच्छा काम किया है, तो उसके काम से सीखने में कोई बुराई नहीं है। पूर्व CDS बोले- विकसित देश भारत की तरक्की में रुकावट डाल सकते हैं पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। वे इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे ज्यादा योगदान देंगे और इसका सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हें ही मिलेगा। चौहान ने कहा कि दुनिया में अभी सुरक्षा की स्थिति खराब है। दुनिया में ताकत का संतुलन बदल रहा है। विकसित देश नहीं चाहेंगे कि भारत सफल, विकसित और प्रभावशाली देश बने। ऐसे देश भारत की तरक्की के रास्ते में रुकावट डाल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई- दाऊद के घर को मस्जिद बताने पर हाईकोर्ट नाराज:कहा- गुमराह न करें; बिल्डिंग गिराने पर रोक रहेगी, नमाज पढ़ने से भी मना किया
    Next Article
    पुणे में बस-स्टॉप पर ट्रक ने छात्रों को रौंदा, VIDEO:3 की मौत; 6 घायल, टक्कर के बाद बैलेंस बिगड़ा, फिर भी ड्राइवर ट्रक लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment