Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी, बागपत के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी. सिंह के निर्देश में की गई। टीम ने एसकेपी सुपर मोमोज, पुसार स्टैंड बड़ौत से मोमोज और उसकी चटनी का नमूना लिया। मौके पर लगभग 5 लीटर मोमोज की चटनी को नष्ट भी कराया गया। छापेमारी के दौरान पिज्जा ए गुडनेस, रटोल मेन बाजार से पिज्जा-पास्ता सॉस का नमूना लिया गया। रिलायंस रिटेल स्टोर, बड़ौत से गुड लाइफ ब्रांड के सरसों तेल का और संजय रिटेल शॉप, कोताना रोड, बड़ौत से भारत ब्रांड के सरसों तेल का नमूना भी संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त, रोमियम डेयरी फार्म प्राइवेट लिमिटेड, महरामपुर खेकड़ा से दूध का नमूना लिया गया। छज्जूमल-जगदीश प्रसाद की दुकान, अमीनगर सराय, बागपत से पंसारी कच्ची घानी ब्रांड के सरसों तेल का नमूना भी संग्रहित किया गया। किशन दास-कौशल कुमार की दुकान, अमीनगर सराय, बागपत से वनस्पति घी और वेस्ट चॉइस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए गए। संग्रहित सभी विधिक नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, निधि रानी और अंकिता श्रीवास्तव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट:रात में मौसम बदलने का आशंका, तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    संभल विवादित स्थल: सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को सुनवाई:हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती, कमेटी-ट्रस्ट को बातचीत की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment