Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश में हसीना की वापसी से पहले सरकार सख्त:अवामी लीग के नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी; सभी जिलों में बॉर्डर गार्ड तैनात करने का प्लान

    5 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले सरकार अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। दैनिक भास्कर के हाथ लगी गृह मंत्रालय की 16 नवंबर की गोपनीय रिपोर्ट में पार्टी के सक्रिय नेताओं के खिलाफ पहले ही कानूनी कार्रवाई करने, उससे जुड़े संगठनों पर नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में 20 नवंबर से देश के सभी जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) तैनात करने का प्लान भी है। इसमें कहा गया है कि शेख हसीना दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौट सकती हैं। उनकी वापसी से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ने और हिंसा होने का खतरा बताया गया है। अवामी लीग के नेताओं पर पहले कार्रवाई की तैयारी रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो सकते हैं। इससे विरोधी दलों के साथ टकराव और राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को पहले से तैयार रहने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने अवामी लीग के सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ पहले ही कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। खास तौर पर उन लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है, जिन पर तोड़फोड़ या हिंसा फैलाने का शक है। इसके अलावा, अवामी लीग से जुड़े NGOs और दूसरे संगठनों में काम करने वालों की जांच करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। नवंबर से बंद पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के कार्यक्रमों को भी राजनीतिक गतिविधि मानकर जरूरी कदम उठाने की बात कही गई है। सभी जिलों में बॉर्डर गार्ड तैनात करने का प्लान रिपोर्ट में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की तैनाती का भी जिक्र है। इसके मुताबिक, 10 नवंबर से सभी संभागीय शहरों और महत्वपूर्ण जिलों में BGB तैनात करने की बात कही गई है। इसके बाद 20 नवंबर से देश के सभी जिलों में इसकी तैनाती का प्लान है। इसके अलावा हर जिले और बड़े शहर के लिए अलग सुरक्षा योजना बनाने को कहा गया है। इसमें उन इलाकों की पहचान करने की बात है, जहां हिंसा या तनाव फैल सकता है। सरकारी इमारतों और दूसरी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा बढ़ाने की भी सिफारिश की गई है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी निगरानी बढ़ेगी रिपोर्ट में आवामी लीग के प्रतिबंधित छात्र संगठन छात्र लीग का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र लीग के नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए वहां निगरानी बढ़ाई जाए। औद्योगिक इलाकों में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए भी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है। इसके लिए मीरपुर, पल्लबी, कोनाबाड़ी, कालीआकोइर, काशिमपुर, भोगरा बाईपास, आशुलिया और सावर जैसे इलाकों का नाम दिया गया है। दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात कह रही हैं हसीना 79 साल की शेख हसीना जुलाई से कई बार कह चुकी हैं कि वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा है कि मौत की सजा सुनाए जाने के बावजूद वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में हसीना को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के मामले में दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने इन आरोपों और मुकदमे को मानने से इनकार किया है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट-हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि बांग्लादेश की सेना खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प-जिनपिंग-पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग:जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें पूरी तरह खत्म कर दिया जाए
    Next Article
    राहुल अमेरिका में बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था:लेकिन चुनाव का कभी बायकॉट नहीं करेंगे, ऐसा करते ही लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment