Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिग बॉस फेस बसीर अली ने कैमरामैन को पीटा:दावा- पार्टी में शराब पीकर एक्ट्रेसेस से कर रहा था बदतमीजी, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे भी थे मौजूद

    8 hours ago

    2

    0

    बिग बॉस 17 फेम बसीर अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कैमरामैन को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। अफरा-तफरी के बीच बसीर अली काफी एग्रेसिव दिखे। इस दौरान वहां प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे भी मौजूद रहे। सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि बसीर अली ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा और उसे घसीटा, जिसके बाद उस शख्स ने बसीर की तरफ बोतल फेंककर मारी। वहां मौजूद लोग भी दोनों को अलग करवाते नजर आए। कुछ देर बार पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला। दावा किया जा रहा है कि मारपीट का ये वायरल वीडियो प्रिंस नरुला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग का है। बसीर के अलावा उस पार्टी में प्रिंस नरुला, शिव ठाकरे, स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कियारा भी थे। जैसे ही सौंदर्या और कियारा पार्टी में पहुंचीं एक कैमरामैन ने उन्हें देखते ही उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। जब सौंदर्या ने ये बात बसीर को बताई, तो वो उनकी सिक्योरिटी के लिए हर बार उनके साथ बाहर जा रहे थे। एक दो बार फिर उस कैमरामैन ने बदतमीजी की। बसीर ने इस पर आपत्ति जताई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जब बसीर कार की तरफ जाने लगे, तो वो कैमरामैन उन्हें देखकर गालियां देने लगा। ये देख बसीर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे दूर खड़े झगड़ा देख रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027 में डॉक्यूमेंट, OTP की जरूरत नहीं:मुजफ्फरनगर डीएम ने अफवाहों से बचने की अपील की
    Next Article
    तृषा@43, विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते:तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment