Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:टहलने निकले थे, घर से 200 मीटर दूर घात लगाकर बैठे थे 3 बदमाश

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अकेले टहलने निकले थे। घर से 200 मीटर दूर रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। फिर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के रहने वाले हैं। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बिलारी थाना क्षेत्र की है। बचने के लिए पड़ोसी के घर भागा, घुसकर मारी गोली बिलारी थाना क्षेत्र में कमालपुर चांदोरा निवासी रंजीत चौहान (33 साल) पुत्र सुरेश पाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बड़े भाई पिंकू चौहान का कहना है कि सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद रंजीत टहलने के लिए घर से निकले थे। मैं सब्जी लेकर घर आ रहा था। सब्जी खरीदकर वापस लौट रहा था, तभी देखा कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर 3-4 लोग मेरे भाई रंजीत पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से भाई के सिर पर वार किया। यह देख मैं शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़ा। तभी भाई रंजीत बचने के लिए गांव में रहने वाले मुनेश पाल के घर के अंदर घुस गए। आरोपी भी पीछे से घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने रंजीत के सिर में गोली मार दी। फिर फरार हो गए। हमला करने वाले गांव के ही अजय और योगेंद्र थे। तीसरा शख्स आरोपियों का रिश्तेदार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से रंजीत को सीएचसी बिलारी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पत्नी नेहा ने बताया कि वह हर रोज खाने के बाद टहलने जाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजीकर रेप पीड़िता की मां पनिहाटी सीट से जीती, 28,836 वोटों से TMC के तीर्थंकर घोष को हराया
    Next Article
    मथुरा में नाबालिग बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म:ऑटो चालक ने किया गुमराह,गैंगरेप के बाद पीड़ितों को स्टेशन पर छोड़कर भागे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment