Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 में डॉक्यूमेंट, OTP की जरूरत नहीं:मुजफ्फरनगर डीएम ने अफवाहों से बचने की अपील की

    9 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से कोई दस्तावेज़ या ओटीपी (OTP) नहीं मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अफवाहें फैल रही हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। डीएम मिश्रा ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी को भी ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करने की अपील की। उन्होंने प्रगणकों को सही जानकारी देने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 22 मई से 20 जून 2026 तक "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" के तहत प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 34 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया में किसी दस्तावेज़ या डिजिटल सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से भी की जा रही है। 7 मई से 21 मई 2026 तक "सेल्फ एन्यूमरेशन" की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद एक यूनिक SE-ID जनरेट होगी, जिसे प्रगणक को देना होगा। प्रशासन द्वारा जनजागरूकता के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि नागरिक अफवाहों से बचें और सही जानकारी के साथ इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी करें। अंत में, डीएम ने सभी नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने और किसी भी भ्रामक सूचना या धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित:पश्चिम बंगाल जीत और आगामी चुनावों पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारी हुए शामिल
    Next Article
    बिग बॉस फेस बसीर अली ने कैमरामैन को पीटा:दावा- पार्टी में शराब पीकर एक्ट्रेसेस से कर रहा था बदतमीजी, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे भी थे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment