Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के साथ चिड़ियाघर घूमने निकले वृद्धाश्रम के बुजुर्ग:जालौन डीएम की पहल पर मिला अपनों जैसा साथ, चेहरों पर दिखी मुस्कान

    14 hours ago

    1

    0

    बच्चों की खिलखिलाहट और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान... उम्र के फासले को मिटाती दो पीढ़ियों की अनूठी तस्वीर रविवार सुबह देखने को मिली। जिलाधिकारी समीर की पहल पर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बच्चों के साथ कानपुर चिड़ियाघर की सैर कराई गई। सुबह 9 बजे नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। बच्चों के साथ घूमने को लेकर बुजुर्गों में उत्साह चिड़ियाघर जाने को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह रहा। एक ही वाहन में सवार बच्चे और बुजुर्ग आपस में बातचीत करते और खुशियां साझा करते नजर आए। बच्चों को बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिला, वहीं बच्चों की चहचहाहट से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। बच्चों के लिए भी यह भ्रमण यादगार अनुभव बन गया। अकेलेपन से निकालकर अपनत्व से जोड़ने की पहल इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को अकेलेपन से बाहर निकालकर सामाजिक अपनत्व और खुशियों से जोड़ना था। चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच भावनात्मक रिश्ता बना। बुजुर्गों को बच्चों के साथ समय बिताने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला। देखभाल के साथ सम्मान और साथ भी जरूरी डीएम की इस पहल के जरिए बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। आयोजन ने यह भी बताया कि बुजुर्गों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि अपनों जैसा साथ, सम्मान और खुशियों के पल भी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बच्चे के किडनैपर का एनकाउंटर:पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारी, बच्चे को छोड़कर 15 लाख लेकर भागा था
    Next Article
    बलरामपुर में अब तक 1,411 मीट्रिक टन धान की खरीद:37 में से 34 केंद्रों पर चल रहा काम, 1,583 किसानों ने कराया पंजीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment