Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या रेंज में 150 इंस्पेक्टरों के तबादले:कार्तिक पूर्णिमा के बाद होंगे रवाना, 17 नवंबर को जारी हुआ था आदेश आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या रेंज में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी सोमेन वर्मा ने रेंज के पांच जिलों में तैनात 150 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। 17 नवंबर को जारी आदेश के तहत अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर और अमेठी में तैनात इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। पुलिसकर्मी कार्तिक पूर्णिमा के बाद अपनी नई तैनाती पर रवाना होंगे। तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मी बदले यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। निर्धारित कटऑफ तिथि 31 मई 2027 तक जिन निरीक्षकों ने संबंधित जिले में पिछले चार वर्षों के दौरान तीन साल की तैनाती पूरी कर ली है, उन्हें हटाया गया है। स्थानांतरण का फैसला परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। पांचों जिलों से जारी हुई सूची तबादला आदेश में अयोध्या से 28, सुल्तानपुर से 38, बाराबंकी से 38, अंबेडकरनगर से 20 और अमेठी से 26 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। सभी को रेंज के दूसरे जिलों में नई तैनाती दी गई है। इन जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल - अयोध्या: मणि शंकर तिवारी, जितेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, देवनाथ प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार राय, मोहम्मद सुहेल खां, राजेश सिंह, रवींद्र यादव, अवधेश सिंह यादव, अमरेंद्र बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, रामचंद्र सरोज, अवधेश कुमार, जनार्दन सिंह, अजय कुमार यादव, रणजीत कुमार, रामस्वार्थ यादव, देवेंद्र सिंह, शशिकांत यादव, अशोक कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, मुहम्मद अली अब्बास खां, संजय मौर्य, सुमित कुमार श्रीवास्तव और अश्वनी कुमार पांडेय। - सुल्तानपुर: आशीष चंद्र त्रिपाठी, लालचंद्र सरोज, संदीप कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अभिमन्यु शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, गौरीशंकर पाल, हरीश कुमार यादव, प्रभातवती, समीरंजन, उमेश देव पांडेय, ज्ञानचंद्र शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, राघवेंद्र प्रताप रावत, सत्येंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, सीमा सरोज, दीपक कुशवाहा, संजय कुमार वर्मा, अनिरुद्ध कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप, नारद मुनि सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, चंद्रभान वर्मा, अवनेश कुमार, प्रेमचंद्र सिंह, प्रवीण कुमार यादव, सुरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, हंसमती, राम आशीष उपाध्याय, श्याम सुंदर, सुबेदार, अखंडदेव मिश्रा और अरुण कुमार द्विवेदी। - बाराबंकी: ओम प्रकाश तिवारी, राजबहादुर सरोज, जगदीश प्रसाद शुक्ल, अभिमन्यु मल्ल, मनोज कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, वीर सिंह, सनत कुमार मिश्रा, शिव अंजोर मिश्रा, सुब्बा चौहान, कृष्णकांत सिंह, अनिल कुमार पांडेय, अजय प्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, सुधाकर, रोहित कुमार शुक्ल, सुधीर कुमार अवस्थी, करुणेश कुमार पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, राम आसरे राम, विजय वीर सिंह सिरोही, विजय सेन सिंह, सुधीर कुमार सिंह, धर्मराज उपाध्याय, अच्छेलाल सरोज, कृष्णकांत यादव, बृज किशोर सिंह, अरुण प्रताप सिंह, रामनरेश यादव, अनिल कुमार पांडेय, अनिल सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, आशुतोष मिश्रा और अमित प्रताप सिंह। - अंबेडकरनगर: गीता देवी, संजीव कुमार यादव, मुस्तकीम अहमद, संजीत कुमार सोनकर, अरुण कुमार सरोज, संतोष कुमार, राकेश कुमार, दीपक सिंह, अमित कुमार पांडेय, वीरेंद्र बहादुर सिंह, शशिकांत पांडेय, संजय कुमार पांडेय, रामाश्रय राय, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ल, लालचंद्र, अमरनाथ यादव और जितेंद्र सिंह। - अमेठी: अनुराग उपाध्याय, शिवाकांत त्रिपाठी, वंशराज पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, पंकज कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, सच्चिदानंद राय, विनोद कुमार सिंह, राकेश सिंह, श्रीराम, राजकुमार, राजेश कुमार, शिवाश्रय राम, जिलेदार यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, सीताराम यादव, महेंद्र कुमार, श्याम सिंह यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, हंसराज कुशवाहा, अजयेन्द्र कुमार, रामराज कुशवाहा, कृष्ण मोहन सिंह, मीरा कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार और संजीव कुमार। तबादला आदेश की प्रतिलिपि पांचों जिलों के एसएसपी के साथ लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के आईजी स्थापना को भी भेजी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमहंस समिति में नई कार्यकारिणी का गठन:शांतिपूर्ण चुनाव में मसूद जैदी वरिष्ठ और अनूप टंडन कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
    Next Article
    डीएम ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की:बलिया में युवाओं और नवविवाहित महिलाओं से फॉर्म-6 भरने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment