Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक ने श्रद्धालु से की मारपीट:लोगों ने समझाकर शांत कराया, झगड़े की वजह का नहीं चल पाया पता

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एक बार फिर सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। रामपथ छोटी देवाकाली के पास स्थित मौर्या मिष्ठान के सामने मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसका वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मामूली बात को लेकर हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि व्यक्ति और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर आकर मामले को शांत कराया। यह पूरा घटनाक्रम अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ कोतवाली पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्यकर्ता की पहचान की जा रही है। यदि कार्यकर्ता दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 6 में से 5 विधायक नापसंद:फिर भी कैंडिडेट में पहली पसंद बने विधायक, कुर्सी MLA को दोबारा टिकट दिलाना चाह रही जनता
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दिशा कॉलेज का भ्रमण:राज्यपाल ने मूकबधिर बच्चों से की मुलाकात और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंदियों का जाना हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment