Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में बाइक टक्कर से एक युवक की मौत:आंधी-बूंदाबांदी के बीच कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

    1 hour ago

    2

    0

    हापुड़ में गुरुवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके परिणामस्वरूप 3 बिजली घर बंद हो गए और कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग के अनुसार, 10 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी मरम्मत का काम जारी है। 2 बाइक आपस में टकराई सड़क हादसा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में वनखंडा-बीवी नगर मार्ग पर सतगुरु फार्म हाउस के पास हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा कबूलपुर निवासी दुलीचंद (50) कुचेसर चौपला की ओर जा रहे थे। वहीं, बनखंडा निवासी धीरज (30) अपनी अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण दोनों बाइक सवार अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दुलीचंद ने दम तोड़ दिया। घायल धीरज को प्राथमिक इलाज के बाद देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- 'लंगड़ा ऑपरेशन' से क्यों डर रही सरकार:हरदोई में बुलडोजर कब चलवाएंगे, बीजेपी को नकल करना भी नहीं आता
    Next Article
    'पद की गरिमा के विरुद्ध लगाई ड्यूटी':गोरखपुर में शिक्षक संघ ने जताया असंतोष, अधिकारियों को सौंपें ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment