Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 6 में से 5 विधायक नापसंद:फिर भी कैंडिडेट में पहली पसंद बने विधायक, कुर्सी MLA को दोबारा टिकट दिलाना चाह रही जनता

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी की 6 विधानसभाओं में से 5 विधायकों को जनता ने नापसंद किया है। भास्कर सर्वे में सिर्फ दरियाबाद के भाजपा विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा को जनता फिर से टिकट दिलाना चाहती है। पार्टी कैंडिडेट की बात करें तो सभी मौजूदा विधायकों को जनता ने सबसे मजबूत उम्मीदवार माना है। बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा से भाजपा विधायक साकेंद्र वर्मा को जनता दोबारा टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन पार्टी कैंडिडेट में वो 41% के साथ जनता की पहली पसंद हैं। वहीं, जैदपुर से सपा विधायक गौरव कुमार पार्टी कैंडिडेट के रूप में 62% लोगों ने पसंद किया है। बाराबंकी सदर से विधायक धर्मराज सिंह यादव भी पार्टी कैंडिडेट के रूप में 37% लोगों की पहली पसंद हैं। लेकिन मौजूदा विधायक के रूप में जनता ने इन्हें भी पसंद किया है। वहीं, रामनगर सीट से सपा के वरिष्ठ नेता विधायक फरीद महफूज किदवई पार्टी कैंडिडेट के रूप में 52% लोगों की पहली पसंद हैं। यहां से तैयारी कर रहे सपा के कद्दावर नेता अरविंद सिंह गोप को 24% लोगों ने ही पसंद किया है। इधर, हैदरगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश रावत भी कैंडिडेट के रूप में 53% लोगों की पहली पसंद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    अयोध्या में युवक ने श्रद्धालु से की मारपीट:लोगों ने समझाकर शांत कराया, झगड़े की वजह का नहीं चल पाया पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment