Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में आंधी-बारिश से पेड़-विद्युत पोल गिरे:कई इलाकों में आपूर्ति बाधित, तापमान में 10 डिग्री की गिरावट; यातायात प्रभावित

    1 hour ago

    2

    0

    मैनपुरी में गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। इससे दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ। शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। वहीं देखते ही देखते आंधी ने तूफान का रूप ले लिया, जिसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से कई जगह रास्ता बंद कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर पेड़ गिरने से कई जगह रास्ता बंद हो गया। आंधी के कारण बिजली के पोल और हाई टेंशन लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, और रातभर कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। दिन में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा आंधी और बारिश के बाद करीब 10 डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। इस घटना से प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठे, क्योंकि कई जगह घंटों तक सड़कें बाधित रहीं और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली विभाग के अनुसार, कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं और कई जगह बड़ी संख्या में बिजली के पोल टूटे हैं। आपूर्ति सुचारू होने में अभी कुछ घंटे लगने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नवजात के जन्म के बाद मां की मौत:अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार, एक साल पहले शादी हुई थी
    Next Article
    अयोध्या में नालों की सफाई का टारगेट:31 मई तक 154 बड़े-245 छोटे नालों की होगी सफाई, नई बीट व्यवस्था लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment