Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तेज आंधी के साथ छाया अंधेरा:बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे; खराब मौसम में सतर्क रहने का अलर्ट

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में आज फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। यहां तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिन में अंधेरा हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आंधी-तूफान का कहर.देखा जा रहा है। इस बीच भारी बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने हुए शुरू हो गए हैं। जिले के मऊ शिवाला के आसपास के गांव में ओले गिर रहे हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे किसानों की साग-सब्जी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गईं। इसके बाद कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। लगातार बदलते मौसम और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि पहले से ही अनिश्चित मौसम के चलते फसल पर संकट बना हुआ था, और अब आंधी-बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खासकर लौकी, तरोई, टमाटर और हरी सब्जियों की फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं। इस बीच, कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पूर्वी रही। इस दौरान 22.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इधर खराब मौसम के बावजूद धार्मिक आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। तेज आंधी और बारिश के बीच भी श्रद्धालु रामपथ पर हनुमान पाठ और दर्शन के लिए जाते हुए नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे की हत्या चार आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:जौनपुर में तीन को गोली लगी, मुख्य आरोपी फरार
    Next Article
    बंगाल में BJP की जीत के लिए काशी में पूजा:ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए; झांसी में पटाखे फोड़े, आगरा में जमकर डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment