Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में BJP की जीत के लिए काशी में पूजा:ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए; झांसी में पटाखे फोड़े, आगरा में जमकर डांस

    7 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। इसी कड़ी में काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी… हर-हर महादेव के नारे लगाए। गंगा घाट पर विशेष आयोजन किया गया, जहां बंगाली समाज से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की विधि-विधान से आरती उतारी और शंखनाद किया। पारंपरिक वेशभूषा में जुटीं महिलाओं ने पूजा किया, मां गंगा से प्रार्थना की कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिले और एक मजबूत सरकार का गठन हो। चुनावी माहौल का असर यूपी के अन्य शहरों में भी साफ दिखाई दे रहा है। झांसी और आगरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कहीं मिठाई बांटी जा रही है, तो कहीं पटाखे फोड़े जा रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते नजर आ रहे हैं। देखिए तस्वीरें- भाजपा के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… (काउंटिंग LIVE)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तेज आंधी के साथ छाया अंधेरा:बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे; खराब मौसम में सतर्क रहने का अलर्ट
    Next Article
    गोरखपुर में दिन में अंधेरा छाया:सुबह से धूप खिली थी, दोपहर में मौसम बदला; गरज के साथ तेज बारिश हो रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment