Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तेज आंधी-बारिश:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, फसलों को नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। पिछले दो दिनों से साफ आसमान और सामान्य तापमान के बीच लोगों को राहत मिल रही थी, लेकिन आज सुबह देखते ही देखते आसमान घने काले बादलों से ढक गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवा और बारिश के साथ मेघगर्जन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बीते दिनों आए चक्रवाती तूफान के कारण पहले ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी थी।कई गांवों में विद्युत पोल गिर गए थे और तार टूट गए थे, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी।अभी तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल भी नहीं हो पाई थी कि एक बार फिर तेज आंधी और बारिश ने हालात बिगाड़ दिए।इससे ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के लिए भी यह मौसम मुसीबत बन गया है। अधिकांश किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम पूरा कर चुके हैं,लेकिन जिन किसानों ने अभी तक भूसा सुरक्षित नहीं किया है, उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में रखा भूसा भीग रहा है,जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में 40से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। वर्तमान मौसम उसी पूर्वानुमान के अनुरूप बना हुआ है।लगातार बदलते मौसम और खराब होती विद्युत व्यवस्था ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रशासन और बिजली विभाग के सामने चुनौती है कि जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। आम की फसल को इस तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान होने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हज यात्रा के बीच में किराया ₹10000 बढ़ाया:मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज, लखनऊ में मौलाना बोले- यह अन्याय है
    Next Article
    वाराणसी के 48 केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा:21,388 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, ताबीज और कलावे की होगी जांच, 45 मिनट पहले पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment