Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने खुरपा घोपकर मार डाला:प्रतापगढ़ में अचानक मायके पहुंचा था पति, आपत्तिजनक हालत में बैठा मिला ममेरा भाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। युवक अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। घटना के समय पत्नी के माता-पिता लखनऊ गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, राजापुर निवासी विजय मिश्र की बेटी लगभग 20 दिन पहले अपने चार बच्चों के साथ दिल्ली से मायके आई थी। उसके माता-पिता लखनऊ में अपने बेटे के पास गए हुए थे, जिसके कारण महिला घर में अकेली थी। उसके बच्चों में सबसे बड़ी बेटी करीब 6 साल की और सबसे छोटा बेटा 8 महीने का है। इसी दौरान महेशगंज के राजापुर गांव का रहने वाला विजय प्रकाश शुक्ल बिना किसी को बताए अचानक अपनी ससुराल पहुंच गया। घर के अंदर जाने पर उसने अपनी पत्नी के पास अपने चचेरे मामा के बेटे को देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विजय प्रकाश ने उस युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने खुरपे (धारदार हथियार) से विजय प्रकाश पर हमला कर दिया। हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुरुआत में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन बाद में पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विजय प्रकाश ने ससुराल जाने की योजना पहले से किसी को नहीं बताई थी। वह दिल्ली से अपनी मौसी के घर जेठवारा के कसहर गांव में एक भंडारे में शामिल होने आया था। शनिवार को वह घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे अपनी ससुराल पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने पत्नी के पास दूसरे युवक को देखा, जिसके बाद विवाद हुआ और यह मामला हत्या तक पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में थानाध्यक्ष के प्रभार बदले:एसएसपी के पीआरओ बने शंकरानंद, प्रीति सेंगर को लवेदी से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया
    Next Article
    छात्रों को 20 मई तक मार्कशीट दिए जाने की तैयारी:UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को अब मार्कशीट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment