Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों को 20 मई तक मार्कशीट दिए जाने की तैयारी:UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को अब मार्कशीट का इंतजार

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। अब छात्र-छात्राओं को मार्कशीट का इंतजार है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड 20 मई तक विद्यार्थियों काे मार्कशीट उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। दरअसल, पिछली परीक्षा से ही बोर्ड ने फुल सिक्योरिटी से लैस मार्कशीट उपलब्ध करा रहा है यानी जो मार्कशीट छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी वह टैंपर प्रूफ कागज पर छप रही है। ये मार्कशीट कुछ इस तरह से होगी जो पानी पड़ने पर भी जस की तस बनी रहेगी। दीमक और नमी से भी यह खराब नहीं होगी। इस मार्कशीट की खास बात यह है कि इसमें एक विशेष मोनोग्राम है जो सिर्फ सूर्य की किरणों में ही दिखाई देगा। छात्रों को मिलेगी त्रुटिहीन मार्कशीट दरअसल, परीक्षा में शामिल तमाम परीक्षार्थियों के विवरणों में त्रुटि होने की जानकारी यूपी बोर्ड कार्यालय तक पहुंच रही थी। इस स्थिति को देखते हुए लंबित प्रकरणों में सुधार कराने का अंतिम अवसर दिया गया था। इसके लिए छात्रों को दो बार मौका दिया गया है। ताकि उनकी मार्कशीट में नाम आदि में कोई त्रुटि न हो। नाम व पिता के नाम पर मिली है ज्यादा त्रुटि छात्र-छात्राओं के हिंदी में नाम, अंग्रेजी में स्पेलिंग, पिता के नाम में ज्यादा त्रुटियां मिल रही थीं। अभी तक छात्र-छात्राएं संशोधन के लिए यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में भटकते मिलते हैं या फिर आनलाइन आवेदन कर उसे संशोधित कराते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को त्रुटिहीन अंकपत्र/प्रमाणपत्र देने के लिए परीक्षा संपन्न होने के बाद भी संशोधन का अवसर दिया था। त्रुटि संशोधन के प्रकरण 10 अप्रैल तक जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त करने के निर्देश क्षेत्रीय अपर सचिवों को दिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने खुरपा घोपकर मार डाला:प्रतापगढ़ में अचानक मायके पहुंचा था पति, आपत्तिजनक हालत में बैठा मिला ममेरा भाई
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय में अनियमितता:कोटवा कॉलेज के 5 शिक्षक यूनिवर्सिटी से संबद्ध, 400 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment