Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में थानाध्यक्ष के प्रभार बदले:एसएसपी के पीआरओ बने शंकरानंद, प्रीति सेंगर को लवेदी से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में कानून व्यवस्था को और सख्त व बेहतर बनाने के लिए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कई थानों के प्रभार बदले गए हैं, जिनमें लवेदी, पछायगांव और महिला थाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। हाल के दिनों में लवेदी क्षेत्र में सामने आई घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लवेदी थाने में नया प्रभारी नियुक्त पीआरओ निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा को लवेदी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। लवेदी क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। महिला थाना और पछायगांव में भी बदलाव महिला थाना में तैनात निरीक्षक निर्मला कुमारी को पछायगांव थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं लवेदी थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त लवेदी थाना क्षेत्र में हाल ही में ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो छीनने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा करीब एक माह पहले रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से सरे राह लूट की वारदात भी हुई थी, हालांकि इस मामले में आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। लगातार बढ़ रही घटनाओं के चलते ही यह बदलाव किए गए हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी से शंकरानंद बने एसएसपी पीआरओ फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तैनात उपनिरीक्षक शंकरानंद को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। इस निर्णय के जरिए विभाग ने अपने संचार और समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा पहुंचे वाराणसी:बाबा विश्वनाथ-कालभैरव का किया दर्शन,बोले- काशी बदल रहा,मन को शांति मिली
    Next Article
    पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने खुरपा घोपकर मार डाला:प्रतापगढ़ में अचानक मायके पहुंचा था पति, आपत्तिजनक हालत में बैठा मिला ममेरा भाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment