Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में खाटू श्याम की निशान यात्रा:हजारों श्रद्धालु उमड़े, कुमार सानू और श्रद्धा पंडित ने भजन संध्या में देगी प्रस्तुति

    15 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के शुजागंज क्षेत्र में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और "जय श्री श्याम" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यह शोभायात्रा शुजागंज के पक्का तालाब से शुरू हुई। गयादत्त स्कूल होते हुए पुलिस चौकी मार्ग से गुजरी और वापस पक्का तालाब पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर चल रहे थे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। श्याम परिवार द्वारा यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में नानपारा, बहराइच के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू और फर्रुखाबाद की श्रद्धा पंडित ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली और इत्र वर्षा भी की जाएगी। मान्यता है कि खाटू श्याम की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करने से सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक संतोष प्राप्त होता है। यही कारण है कि ऐसे आयोजनों में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि रात में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में करंट लगने से छात्र समेत तीन झुलसे:बचाने दौड़े दो और झुलसे, कटिया कनेक्शन का खौफनाक सच
    Next Article
    गायत्री तीर्थ शांतिकुंज से ज्योति कलश चित्रकूट पहुंचा:ग्रामोदय और जगद्गुरु विवि के कुलपतियों ने किया पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment