Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा:6 बीघा सरकारी भूमि 22 लोगों को बेची, बुलडोजर कार्रवाई, करोड़ों की ठगी का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ी जमीन की कीमतों के बीच बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र स्थित में गैस गोदाम के पास, पराग डेयरी के पीछे करीब 6 बीघा नजूल (सरकारी) जमीन को एक कथित प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पैतृक संपत्ति बताकर 22 लोगों को बेच दिया। आरोप है कि सौदा मौखिक रूप से कर करोड़ों रुपये वसूले गए। दो महीने तक चलता रहा काम, सिस्टम को नहीं लगी भनक हैरानी की बात यह है कि पिछले दो महीनों से जमीन पर निर्माण कार्य चलता रहा, लेकिन स्थानीय नजूल लेखपाल को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसे लेकर विभागीय मिलीभगत या गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग भी सवालों के घेरे में है। बुलडोजर चला, 22 प्लॉट खाली कराए गए मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशासन ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और सभी 22 प्लॉट खाली करा दिए। अचानक हुई कार्रवाई से खरीदारों में हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई लगाई थी, उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया। पीड़ित बोले- नजूल जमीन की जानकारी नहीं दी गई पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जमीन के नजूल होने की जानकारी नहीं दी गई। अगर सच्चाई पता होती तो वे कभी निवेश नहीं करते। कई लोगों ने बताया कि भरोसे में लेकर उनसे पैसे लिए गए और कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं कराई गई। आरोपी फरार, जांच जारी बताया जा रहा है कि आरोपी ताज मोहम्मद फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला:भाई को गंभीर चोट, पुलिस ने तीन आरोपी किए अरेस्ट
    Next Article
    सुल्तानपुर में तालाब में मिला लड़के का शव:आंख-शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment