Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में हुई बारिश:तेज हवाएं चली, गेहूं, सरसों और आम की फसलों नुकसान

    7 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में शनिवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात करीब 8 बजे से शुरू हुई आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिसके साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। यह सिलसिला देर रात 2 बजे तक जारी रहा। इस बदले मौसम से गेहूं, सरसों और चना सहित अन्य फसलों की कटाई और मड़ाई का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसान अपनी फसलों को समेटने में जुटे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक या हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से मुख्य रूप से पश्चिमी दिशा से चलेगी और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। डॉ. मिश्रा ने शनिवार के मौसम संबंधी आंकड़े भी साझा किए। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 अधिक) और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.5 अधिक) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रही। रात की तेज आंधी का आम की फसल पर भी बुरा असर पड़ा है। आम के बागवान राजकुमार ओमप्रकाश ने बताया कि बौर आने के समय उन्होंने करीब 5000 रुपये के दावों का छिड़काव किया था। लेकिन जिस तरह से अभी से तेज आंधी चल रही है, उससे फसल को भारी नुकसान हो रहा है और किसान पूरी फसल बर्बाद होने की आशंका से चिंतित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे
    Next Article
    बीकापुर सीट पर विधायक अमित सिंह या कोई और:भाजपा से राकेश जायसवाल या सपा से आंनद सेन यादव; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment