Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:गोंडा में लोगों ने अहिंसा और शांति का संकल्प लिया

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिला मुख्यालय पर रविवार को सम्राट अशोक महान फाउंडेशन गोंडा द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम के दौरान सरकार से सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। साथ ही, अशोक सम्राट के वंशजों को राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में उचित स्थान देने की भी मांग उठाई गई। उपस्थित जनसमूह ने मौर्यकालीन वैभव को याद करते हुए सम्राट अशोक के जन कल्याणकारी आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि और साहित्यकार आराधना मौर्य ने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने 'युद्ध घोष' को 'धम्म घोष' में बदलकर करुणा और न्याय की नींव रखी। उन्होंने बताया कि अशोक पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने शिलालेखों के माध्यम से सीधे अपनी प्रजा से संवाद किया। मौर्य ने सम्राट की प्रसिद्ध घोषणा को दोहराया, “चाहे मैं सोता रहूँ या भोजन करता रहूँ, मेरी प्रजा के सुख-दुख की सूचना मुझ तक हर समय पहुंचनी चाहिए।” घनश्याम मौर्य ने सम्राट अशोक को "सम्राटों का सम्राट" बताते हुए कहा कि उनका हृदय पूरी मानवता के लिए धड़कता था। दयाशंकर लाल मौर्य ने सम्राट अशोक के शासनकाल को शिक्षा का स्वर्ण युग बताया, जिसमें नालंदा और तक्षशिला जैसे 23 विश्वविद्यालयों ने भारत को 'विश्व गुरु' बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकिशोर मौर्य ने कहा कि जम्बूद्वीप को 'जगतगुरु' बनाने का श्रेय अशोक की दूरदर्शिता को जाता है। आयोजन के अंत में "जय हो राष्ट्र निर्माता, सम्राट अशोक महान" के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार मौर्य, पवन कुमार मौर्य, डॉ. विनीता कुशवाहा, राजकुमार मौर्य, अरविंद मौर्य, मीडिया प्रभारी काशीराम मौर्य, एडवोकेट दिनेश मौर्य और सम्राट अशोक महान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राज किशोर मौर्य सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश मौर्य द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में आरएसएस का पथ संचलन निकला:शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष पर पूर्ण गणेश में दिखे स्वयंसेवक, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा की
    Next Article
    बेटियां फाउंडेशन ने जरूरतमंद को दी जरूरी सुविधा सामग्री:पदाधिकारियों के सहयोग से सेवा कार्य सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment