Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई:नेताओं ने आधुनिक भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने बाबू जगजीवन राम को आधुनिक भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम ने अपने संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति अद्वितीय निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। मल्ल ने आगे कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, राजनीतिक सक्रियता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदियों से शोषित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान किए, जो आज भी ऐतिहासिक माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि बाबू जगजीवन राम का व्यक्तित्व अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक था और उन्होंने जीवनभर दलितों और मजदूरों के सम्मान के लिए आवाज उठाई। भारत में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर सुभाष राय, महेंद्र अम्बेडकर, संजीव कुमार मिश्रा, जुलेखा खातून, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शहनाज जफर, रीता देवी, रामप्रवेश सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान गिराए:रिपोर्ट में दावा- अमेरिका ने खुद जलाए, तकनीक चोरी होने का डर था
    Next Article
    युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी:दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे, 2 दिन गोरखपुर में रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment