Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी:दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे, 2 दिन गोरखपुर में रहेंगे

    16 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी 2 दिन गोरखपुर में हैं। इस दौरान वह 7 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को CM युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम भाजपा महानगर के मालवीयनगर मंडल की ओर से सिंघड़िया स्थित मैत्री लान में हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में जेवर में एशिया के बससे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ है। 2017 के पहले कोइ्र कल्पना करता था कि यह बनेगा। कोई कहता था कि यहां फिल्म सिटी मिलेगी। बोनी कपूर आए थे कल बोले कि समय दीजिए, शिलान्यास के लिए। यूपी में फिल्म सिटी होती तो रविकिशन को शूटिंग के लिए भटकना नहीं पड़ता। जब ये मुंबई गए होंगे तो यह भी नहीं जानते रहे होंगे कि कलाकार बन पाएंगे। कामधाम कुछ आता नहीं था तो सोचा फिल्मों में ही काम करें। मेहनत के बल पर सफल हुए। सभी युवा सफल नहीं हो पाते हैं। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनेगी तो यहीं यहां के युवाओं को काम मिलेगा। इससे पहले सीएम रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचें। युवा संवाद कार्यक्रम के बाद वह शाम लगभग 4 बजे घंटाघर जाएंगे। यहां घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य, मल्टीलवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। पांडेयहाता में बनने वाले नए कामर्शियल कांप्लेक्स का भूमि पूजन भी करेंगे। विरासत गलियारा बनने से विस्थापित हुए व्यापारियों को यहां जगह दी जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 27 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इसमें 43 व्यापारियों को भी व्यापार के लिए जगह मिल सकेगी। शहर का पहला मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनाया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… सीएम के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई:नेताओं ने आधुनिक भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया
    Next Article
    रोहनिया सीट पर विधायक सुनील या कोई और:सपा से सुभाष राजभर, मनीष सिंह या योगेश सिंह पहली पसंद, कांग्रेस से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment