Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध संबंध व साजिश में पूर्व प्रधान की हत्या:प्रतापगढ़ में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

    20 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अतुल गौतम को पुरवैष्णव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। मान्धाता थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या का खुलासा अवैध संबंध और सुनियोजित साजिश के रूप में हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक 18 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 20 मार्च को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सुमन देवी ने अपने भाई अतुल और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मृतक को ग्राम बगियापुर (थाना जेठवारा) बुलाया था। पूछताछ में आरोपी अतुल गौतम ने बताया कि वह मुंबई में रहता है और 17 मार्च को घर आया था। उसकी बहन सुमन देवी ने मृतक के साथ अपने संबंधों को लेकर विवाद की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। 18 मार्च की रात मृतक को घर बुलाकर पहले सुलाया गया, फिर सुमन देवी ने लोहे की पाइप से उसके सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अतुल, सुमन और उनके साथी अरुण ने शव को रस्सी से बांधकर बोरी में भरा। फिर मोटरसाइकिल से ले जाकर उमरिया बादल गेदा के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल, हेलमेट और जूते भी अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए थे। 22 मार्च को शव सहायक शारदा नहर से बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। मुख्य आरोपी अतुल गौतम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में छात्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी:मिशन शक्ति अभियान के तहत नवरात्रि पर मिला सम्मान
    Next Article
    ऑनलाइन गेम की लत से युवक ने की आत्महत्या:2 लाख हारने के बाद युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment