Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

    3 hours from now

    2

    0

    इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब 27वें दिन में पहुंच गई है। इजरायल ने ईरान के इस्फहान शहर के पास मौजूद सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। गुरुवार, 26 मार्च 2026 की सुबह इस्फहान के एयर बेस और सैन्य इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।अमेरिका ने दावा किया है कि इस युद्ध की शुरुआत से अब तक उसने ईरान के 10 हजार ठिकानों पर बमबारी की है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान के 92 प्रतिशत जहाज भी तबाह कर दिए गए हैं।इस्फहान के सैन्य ठिकानों पर निशानाइजरायली सेना ने इस हमले को काफी बड़ा और असरदार बताया है। इसमें उन जगहों को निशाना बनाया गया है जहां हथियार और रक्षा उपकरण बनाए जाते हैं। इस्फहान के औद्योगिक इलाकों में हुए इन धमाकों की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी।ईरान की समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, रिहायशी इलाकों के पास भी हमले हुए हैं, लेकिन नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इस्फहान में ईरान का एक प्रमुख न्यूक्लियर साइट भी है, जिसे पिछले साल जून में निशाना बनाया गया था। इसे भी पढ़ें: Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकातखाड़ी देशों तक पहुंची युद्ध की आगपिछले 24 घंटों में ईरान ने भी अपने हमले तेज कर दिए हैं। अब यह जंग सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों तक फैल गई है। कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद तेल के टैंकों पर दो ड्रोन हमले हुए, जिससे वहां भीषण आग लग गई।सऊदी अरब ने अपने पूर्वी इलाकों में ईरान की ओर से भेजी गई एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया। वहीं, बहरीन और यूएई में भी खतरे के सायरन बज रहे हैं। इन हमलों से पूरे इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है और हवाई यात्राओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसे भी पढ़ें: Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहालबातचीत की खबरों पर अमेरिका का बयानजंग के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान इस मामले में बीच-बचाव कर सकता है और वहां शांति के लिए बातचीत हो सकती है। हालांकि, अमेरिका ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत की खबरें सिर्फ एक अफवाह हैं।दूसरी ओर, ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ उसकी कोई औपचारिक चर्चा नहीं चल रही है। फिलहाल पाकिस्तान या तुर्किए में किसी भी तरह की सुलह की संभावना की पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?
    Next Article
    Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment