Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में B.Sc. छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शन खेड़ा भूड़ गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान दर्शन खेड़ा भूड़ निवासी संजय की पुत्री शालिनी (19) के रूप में हुई है। शालिनी बीएससी की छात्रा थी। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन गोल्डी है। घटना गुरुवार को हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग-अलग कामों में व्यस्त थे। परिजनों के अनुसार, जब शालिनी काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर झांकने पर शालिनी फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीवीआईपी चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर:कानून-व्यवस्था पर आरोपों के साथ पोस्टर वार से सियासत तेज हुई
    Next Article
    आगरा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक फुल:लोगों को आराम से मिल रहा,पंप संचालक बोले-फ्यूल की कोई कमी नही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment