Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में छात्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी:मिशन शक्ति अभियान के तहत नवरात्रि पर मिला सम्मान

    22 hours ago

    1

    0

    इटावा में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र की कक्षा 7 की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया। पुल की मढ़ैया निवासी सोनम को यह जिम्मेदारी देकर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर सोनम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसके जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है और वह भविष्य में सचमुच जिलाधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1090 महिला हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिनका जरूरत पड़ने पर हर बहन-बेटी को उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अन्य अधिकारी और छात्राएं मौजूद रहीं, और कई बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांधी प्रतिमा के साथ अभद्रता, अश्लील हरकते कर बनाई रील:बरेली के गांधी बाग में ईद के दिन शर्मनाक करतूत, राष्ट्रपिता के अपमान पर शहरवासियों में भारी आक्रोश
    Next Article
    अवैध संबंध व साजिश में पूर्व प्रधान की हत्या:प्रतापगढ़ में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment