Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण की कार्रवाई पर सपा विधायक भड़के:MLA अफसर से बोले- नगर निगम कोई मालिक नहीं है, फेरी नीति का पालन करना होगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिला का ठेला हटा दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका ठेला तोड़ दिया गया। इसकी शिकायत सपा विधायक अमिताभ बाजपेई से की, जिसपर विधायक नगर निगम पहुंच गए और अधिकारियों से तीखी बहस की। मंगलवार को 24 मार्च को परेड स्थित उर्सला अस्पताल के पास नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध दुकानों को हटाया गया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान ज्योति दीक्षित नाम की महिला का ठेला उर्सला अस्पताल के पास लगा था, उसे भी तोड़ दिया गया। महिला ने यह भी कहा कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय सपा विधायक अमिताभ बाजपेई से की। इस पर विधायक नगर निगम अधिकारी के पास पहुंच गए। अतिक्रमण अभियान चला रहे अफसर से अमिताभ सवाल-जवाब करने लगे। इस दौरान विधायक चिल्लाकर कहने लगे कि किसी गरीब का ठेला ऐसे कैसे हटा दिया गया? किसी बड़े आदमी पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? अधिकारी से अमिताभ बाजपेई ने कहा कि नगर निगम कोई मालिक नहीं है। नगर आयुक्त जो कहेंगे, वही नहीं हो जाएगा। फेरी नीति का पालन करना होगा। उसी हिसाब से ठेला लगाने वालों के स्थान तय किए जाएंगे। इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 48 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:MDA ने नोटिस के बाद भी नहीं हटाए गए निर्माण पर की कार्रवाई
    Next Article
    हरदोई में प्रति व्यक्ति आय 32,912 से 60,910 रुपए हुई:मंत्री असीम अरुण ने किया दावा, कहा- 2026 तक लगभग 75,528 रुपये तक पहुंच जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment