Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 48 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:MDA ने नोटिस के बाद भी नहीं हटाए गए निर्माण पर की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने खतौली क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने लगभग 48 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देशों पर की गई। एमडीए के अनुसार, बुढाना रोड स्थित खतौली रूरल क्षेत्र में खसरा नंबर 253, 255, 256, 260, 261, 262, 263, 349, 391, 393 में करीब 25 बीघा भूमि पर प्रवीन, सुशील, अनिल पुत्र कन्हैया लाल सहित अन्य लोगों द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, ग्राम शेखपुरा कस्बा खतौली में खसरा नंबर 19 पर लगभग 15 बीघा भूमि और काजी फार्म के सामने बुढाना रोड पर खसरा नंबर 108 में करीब 8 बीघा भूमि पर भी बिना स्वीकृति के अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। प्राधिकरण द्वारा इन सभी मामलों में पहले नोटिस जारी किए गए थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाए गए, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों स्थलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी प्रकार के विरोध को देखते हुए संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर तैनात था। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के की जाने वाली किसी भी अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त बोले गोविंद-नगर में पार्किंग के लिए जगह तलाशें:नटराज सिनेमा के पास जमा मिला वेस्ट, सिनेमा मालिक से वसूला जाएगा यूजर चार्ज
    Next Article
    अतिक्रमण की कार्रवाई पर सपा विधायक भड़के:MLA अफसर से बोले- नगर निगम कोई मालिक नहीं है, फेरी नीति का पालन करना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment