Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में प्रति व्यक्ति आय 32,912 से 60,910 रुपए हुई:मंत्री असीम अरुण ने किया दावा, कहा- 2026 तक लगभग 75,528 रुपये तक पहुंच जाएगी

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिले में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विवरण बुधवार को कलेक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि साल 2017 में हरदोई की प्रति व्यक्ति आय 32,912 रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर 60,910 रुपये हो गई है। अनुमान है कि यह आय 2026 तक लगभग 75,528 रुपये तक पहुंच जाएगी। बताया जनपद में औद्योगिक विकास में तेजी आई है। कुल 144 औद्योगिक इकाइयां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) के लिए तैयार हैं, जिनमें 5633.42 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनमें से 125 औद्योगिक इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जिनमें 2476.6 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र संडीला, हरदोई में फेज-4 के लिए 750 एकड़ भूमि का अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है, और नई इकाइयों के लिए भूमि का आवंटन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हरदोई के ब्लॉक हरियावां के ग्राम सधिनवा में यूपीसीडा द्वारा 240 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसका आवंटन भी शुरू हो गया है। यूपीडा (UPEIDA) द्वारा तहसील सवायजपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 325 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) हरदोई नामक औद्योगिक गलियारा विकसित किया गया है। सड़क क्षेत्र में भी कई बड़ी परियोजनाएं प्रगति पर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा NH-731 का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी जनपद में लंबाई 109.77 किलोमीटर और लागत 1523.82 करोड़ रुपये है। जनपद में 99 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा होने वाला है। जिसकी लागत 3693 करोड़ रुपये है। 136 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुनपुर सेतु का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे फर्रुखाबाद से हरदोई की दूरी 40 किलोमीटर कम हो गई है। प्रताप नगर-माधौगंज मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य भी 75 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है, जिसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। शिक्षा के क्षेत्र में, राजकीय पॉलीटेक्निक संडीला और गोपामऊ का निर्माण 37.99 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। राजकीय आईटीआई संडीला का निर्माण 11.38 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णता की स्थिति में है, और अगले सत्र से यहां शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण की कार्रवाई पर सपा विधायक भड़के:MLA अफसर से बोले- नगर निगम कोई मालिक नहीं है, फेरी नीति का पालन करना होगा
    Next Article
    बलिया रोजगार मेले में 52 युवाओं को मिला ऑफर लेटर:उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment