Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं

    8 hours ago

    2

    0

    असम में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए चलाये गये अभियान के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के एक चालक का चालान काटने वाले मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जोरहाट जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इस घटना के कारण सेना को असुविधाजनक स्थिति का सामना करने के लिए खेद जताया। यह घटना बुधवार को जोरहाट शहर में व्यस्त एटी रोड पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सामने हुई।अधिकारियों ने बताया कि चालक जोरहाट सैन्य स्टेशन के लिचुबाड़ी स्थित 41 सब-एरिया से जुड़ा था और एक अन्य कनिष्ठ सैन्यकर्मी के साथ आधिकारिक ड्यूटी पर था। जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एमवीआई समीम सुल्ताना ने सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालक का चालान काटा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालक पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के आरोप में जुर्माना नहीं लगाया गया था।उन्होंने कहा, सेना के कर्मी सेना के वाहनों को चलाने के लिए सेना के ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस लाइसेंस से नागरिक वाहन नहीं चला सकते। सैकिया ने कहा कि एमवीआई ने चालक से पूछताछ के दौरान कुछ हद तक अभद्र व्यवहार किया था और उन्हें एक-दो दिन तक ड्यूटी से दूर रखा जायेगा। एमवीआई और सेना के चालक के बीच कथित बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि पड़ोसी गोलाघाट जिले में 13 नवंबर को हुए हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया था। बयान में कहा गया, जोरहाट में ऐसे ही एक नियमित अभियान के दौरान रक्षा मंत्रालय के एक वाहन से जुड़ी घटना हुई। बताया गया कि उसका चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए था।इस कारण अनजाने में एक असहज स्थिति पैदा हो गई और कुछ गलतफहमियां हुईं।’’ प्रशासन ने सेना के कर्मियों को हुई किसी भी ‘‘ असुविधाजनक स्थिति या परेशानी के लिए खेद जताया। उसने कहा कि सशस्त्र बलों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उनका अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। बयान के अनुसार, डीटीओ की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच की गई।इस मामले पर लिचुबाड़ी स्थित मुख्यालय 41 सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के नेतृत्व में हुई संयुक्त बैठक में भी चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान घटना को लेकर कुछ गलतफहमियों और भ्रामक सूचनाओं की बात सामने आई। बयान के अनुसार यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने वाले अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे सशस्त्र बलों, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के वाहनों से निपटते समय सावधानी, संवेदनशीलता और विवेक से काम लें।इन वाहनों की विशिष्ट जिम्मेदारियों और परिचालन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रशासन ने कहा कि वह सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सम्मान करता है और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को बहुत महत्व देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त
    Next Article
    Goa के Calangute Beach पर चार झोपड़ियां जलकर खाक, प्रभावितों को आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment