Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18-19 अप्रैल को:82,876 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 18 और 19 अप्रैल को राज्य के छह प्रमुख शहरों प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ और मेरठ में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 82,876 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ​परीक्षा का कार्यक्रम और प्रबंधन ​आयोग के अनुसार परीक्षा दो दिनों तक दो-दो पालियों में चलेगी। 18 अप्रैल को प्रथम पाली में 20,746 और द्वितीय पाली में 20,883 अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं, 19 अप्रैल को प्रथम पाली में 20,649 और दूसरी पाली में 20,598 अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ​शहरवार अभ्यर्थियों का विवरण ​प्रयागराज के 10 केंद्रों पर दोनों दिनों में लगभग 15,600 से अधिक अभ्यर्थी। सर्वाधिक 11 परीक्षा केंद्र गोरखपुर में बनाए गए हैं, जबकि मेरठ में 9, वाराणसी व लखनऊ में 8-8 और आगरा में 7 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।​ कड़ी निगरानी और तकनीक का उपयोग ​परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार परीक्षा की निगरानी के लिए एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों की निगरानी एआई (AI) कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और सत्यापन का सीधा प्रसारण व रिकॉर्डिंग आयोग के पास सुरक्षित रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ के दराबार में पहुंचे धनंजय सिंह, माथा टेका:काशी के टकसाल कांड का फैसला आज, 24 साल पहले MLA अभय पर हमले का आरोप
    Next Article
    'बॉयफ्रेंड से शादी कराओं नहीं तो कूदकर जान दे दूंगी':गोरखपुर में बोली युवती, 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment