Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में दम घुटने से प्रधान पति समेत 2 की मौत, गेहूं रखने के लिए टैंक की सफाई कर रहे थे

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी के हरदोई में सीमेंट टैंक से दम घुटने से ग्राम प्रधान के पति समेत 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक बेहोश हो गया। युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- 65 वर्षीय ग्राम प्रधान पति अपने घर में बने सीमेंट के टैंक को गेहूं भंडारण के लिए साफ करवा रहे थे। इस टैंक में पहले तिरपाल बिछाकर उसके ऊपर भूसा डाला गया था। सफाई के दौरान गांव का रहने वाला एक युवक टैंक में उतरा। जहां सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गया। युवक को बचाने के क्रम में एक के बाद एक प्रधान पति और एक युवक भी टैंक में उतरे, पर वे दोनों भी बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया, जहां ग्राम प्रधान पति समेत दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर बिलग्राम थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:रिश्तेदार पर आरोप, भाई भी घायल; बचपन से नाना के घर रह रहा था शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोप गांव के ही एक रिश्तेदार पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। श्याम सुंदर मूलरूप से करनपुर पडरी का रहने वाला था जो बचपन से अपने नाना के घर रहे रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसी दौरान रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। श्याम सुंदर का भाई भी इस घटना में घायल हुआ है और उसने खुद को भी गोली लगने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर बलिया में संजय निषाद बोले- कम वोट वाले सीएम बन सकते हैं, हम तो 18% हैं; PM भी 'जय निषाद राज' बोलते हैं बलिया में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी चुटकी ली। मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब कम वोट वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो हमारी 18 प्रतिशत आबादी है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट का नाम नहीं लेता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी 'जय निषाद राज' बोलते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में MSC छात्रा से सिपाही ने रेप किया, नौकरी और शादी का झांसा देकर फंसाया कानपुर में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक सिपाही ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान सिपाही ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भीषण गर्मी, पारा 42°C पार:धूप-गर्म हवाओं से बढ़ा तापमान; मौसम विभाग बोला- पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा
    Next Article
    शहर में 22 अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन:कथावाचक शिवानंद भाई श्री करेंगे प्रवचन, 21 को निकलेगी शोभा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment