Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Arunachal Police ने 2019 से जब्त किए 75 करोड़ के नशीले पदार्थ, Pema Khandu ने दी जानकारी

    2 hours from now

    1

    0

    अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने 2019 से अब तक करीब 75 करोड़ रुपये मूल्य के 18,600 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान 1,452 मामले दर्ज किए गए और 2,619 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए खांडू ने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया है। नवंबर 2023 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन डॉन’ के तहत 534 ठिकानों पर कार्रवाई की गई और 9,557 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए। खांडू ने राज्य पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस ध्वज से सम्मानित किए जाने को ऐतिहासिक अवसर बताया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान अरुणाचल प्रदेश और विशेष रूप से राज्य पुलिस के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने यह सम्मान प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया और कहा कि यह अवसर राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Operation Monsoon Thunder की कामयाबी पर Amit Shah ने NCB और अमेरिकी DEA को सराहा
    Next Article
    Cyclone Akwan: रांची में खराब मौसम से 20 Flights रद्द, चार के बदले रूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment