Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    APEC Summit: चीन में मिले Donald Trump और Vladimir Putin, 40 मिनट तक चली बातचीत

    59 minutes from now

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बातचीत की। यह बातचीत चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता से पहले हुई। पिछले साल अलास्का में हुई बातचीत के बाद यह पहली बार है जब ट्रंप और पुतिन आमने-सामने मिले।उस बैठक में यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई समझौता नहीं हो पाया था। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ अकेले में बातचीत के लिए पहुंचने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘इससे कुछ शानदार नतीजे निकल सकते हैं या कम से कम उनकी शुरुआत हो सकती है।’’ उन्होंने पुतिन को ‘‘अपना दोस्त’’ भी बताया। पुतिन से हाथ मिलाने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘कई वर्षों से हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।’’ दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।ट्रंप अक्सर पुतिन के साथ अपने अच्छे व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते रहे हैं, वहीं हाल के दिनों में अमेरिका और यूक्रेन के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है। ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से परहेज किया है, जबकि युद्ध के दौरान यूक्रेन के ड्रोन को मिलने वाली उपग्रह सेवाओं में रुकावटों ने उसकी सैन्य कार्रवाई को प्रभावित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहां देखो वहां ठोको, US ड्रोन को ईरान ने कैसे बना दिया खिलौना
    Next Article
    Bangladesh PM Tarique Rahman ने Awami League के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment