Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट:कॉपियों के मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई, अब 4 अप्रैल तक चलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर कॉपियों के मूल्यांकन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। इस फैसले से लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार थोड़ा लंबा करना पड़ेगा। लेकिन मूल्यांकन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था। जो पहले 1 अप्रैल तक पूरा होना था। मूल्यांकन में देरी के पीछे छुट्टियां बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मूल्यांकन अवधि के दौरान कई सार्वजनिक छुट्टियों ने काम को प्रभावित किया। 21 मार्च को ईद-उल-फित्र और 26-27 मार्च को राम नवमी की छुट्टियों के कारण कई मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य रुका रहा। इन छुट्टियों से प्रभावित होने के चलते बोर्ड ने समयसीमा को विस्तार दिया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अवार्ड सूचियां 5 अप्रैल तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दी जाएं। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी। 254 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्याकंन ​बोर्ड के सचिव भगवति सिंह ने बताया कि प्रदेश के 192 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांचने का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया गया। इस कार्य में कुल 47,804 परीक्षकों ने अपनी सेवाएं दीं। मंगलवार को कुल 11,79,796 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल की 5,80,800 और इंटरमीडिएट की 5,98,996 कॉपियां शामिल रहीं। अबतक प्रदेश भर में दो करोड़ से अधिक काॅपियां चेक हो चुकी हैं। बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल 254 केंद्रों में से अब तक 117 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। प्रदेश में मूल्यांकन के लिए 1.31 लाख परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। रिजल्ट कब आएगा? मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अप्रैल के तीसरे यानी अंतिम सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है। एक बार जारी होने पर छात्र UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12मार्च के बीच संपन्न हुई थीं। हाई स्कूल और इंटर परीक्षा 2026 में 52 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल हुए। हाई स्कूल में 2750945 और इंटरमीडिएट में 2479352 को मिलाकर कुल 5230297 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के बाद तुरंत मूल्यांकन शुरू करने के बावजूद छुट्टियों ने चुनौती पैदा की। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यह विस्तार छात्रों के हित में है, ताकि मूल्यांकन में कोई त्रुटि न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, बीच-बीच में कड़क धूप:चल रही तेज हवाएं, बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता
    Next Article
    फिल्म 'रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक:भगवान राम के रूप में एक्टर सादगी और गरिमा भरे अंदाज में दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment