Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म 'रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक:भगवान राम के रूप में एक्टर सादगी और गरिमा भरे अंदाज में दिखे

    1 hour ago

    1

    0

    2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ का टीजर आज यानी हनुमान जयंती पर जारी कर दिया गया है। जिसमें भगवान राम की अगली झलक भी दिखाई गई है। बता दें कि भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है। टीजर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलते हैं। श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई है। साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी लाजवाब है। बता दें कि इससे पहले राम नवमी के दिन यानी 27 मार्च को फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ग्रैंड रिवील की जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।” उन्होंने आगे लिखा था, “हम ‘राम’ की अगली झलक को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।” फिल्म का फर्स्ट लुक भारत सहित दुनिया के कई स्थानों पर दिखाया गया था, जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर भी इसकी झलक दिखाई गई। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट:कॉपियों के मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई, अब 4 अप्रैल तक चलेगा
    Next Article
    संजीव गोयन्का को हार के बाद भी पूरा भरोसा, LSG कप्तान ऋषभ पंत को लेकर क्या कहा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment