Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार:प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले तीन गो तस्करों के पैर में लगी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से दो अवैध असलहा, कारतूस, चापड़ भी बरामद किया गया है। घायल बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर जबकि दूसरा गैंगस्टर का आरोपी है। रात्रि 3 बजे चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ इस बारे में लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि देर रात्रि पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन आने की सूचना पर पुलिस ने जब संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में तीन बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद उर्फ मुफीद, पुत्र कमरूद्दीन थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, अमन गोड़ पुत्र विजय बहादुर गोड़ उर्फ खुरचुन थाना देवगांव आजमगढ़, एकलाख उर्फ पतरका पुत्र इरशाद थाना देवगांव आजमगढ़ के पैर में गोली लगी है। जबकि मोबिन उर्फ कलाम उर्फ गागा पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम लहुआ कलां थाना देवगांव को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। घायल बदमाश एकलाख उर्फ पतरका थाना देवगांव का हिस्ट्रशीटर और गैगेस्टर एक्ट का अपराधी है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार एकलाख उर्फ पतरका पर 7 गंभीर आपराधिक मुकदमे, जबकि मोहित उर्फ मोहिद पर 2, अमन गौड पर 2 और मोबीन उर्फ कलाम पर 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूनसान स्थान पर करते थे वध आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे सभी आपस में मिलकर सुनियोजित ढंग से प्रतिबन्धित पशुओं को पकड़कर रात्रि में सुनसान एवं निर्जन स्थानों पर ले जाकर उनका वध कर मांस की बिक्री करते थे।प्रतिबन्धित पशुओं को चिन्हित कर अवसर का लाभ उठाकर पकड़ते थे। वध कर अवशेषों को नदी, नालों, सिवान में फेंकतें थे अथवा जमीन में गाड़कर देते थे। जिससे अपराध का खुलासा न हो सके। पुलिस की निगरानी से बचने हेतु अभियुक्त बार-बार स्थान परिवर्तन करते थे तथा अपनी आपराधिक गतिविधियों को गोपनीय रखने का प्रयास करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल गिरी:संभल-चंदौसी में 60 प्रतिशत नुकसान, गुन्नौर में किसानों ने कटाई शुरू की
    Next Article
    रामपुर में खड़ी बस में घुसी छोटा हाथी:कंडक्टर और युवक की मौके पर मौत, 3घायल; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment