Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनंत अंबानी के जन्मदिन पर फूल बंगला में विराजे द्वारिकाधीश:देशी विदेशी फूलों से सजाया मंदिर, दर्शन कर आनंद में डूबे भक्त

    1 hour ago

    1

    0

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अन्नत अंबानी के जन्मदिन पर पुस्तिमार्गीय संप्रदाय के प्रमुख मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में भव्य फूल बंगला बनाया गया। देशी विदेशी फूलों से सजाया गए भव्य फूल बंगला में विराजमान भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर भक्त आनंद में डूबे नजर आए। अंबानी परिवार की भगवान द्वारिकाधीश के प्रति अटूट आस्था है। मंदिर में हुआ दिव्य मनोरथ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के सुप्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी के अवसर पर भगवान का भव्य 'फूल बंगला' सजाया गया। राजाधिराज ने अपने भक्तों को फूल बंगले में विराजमान होकर दर्शन दिए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह मनोरथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार जी महाराज की आज्ञा से इस बंगले का आयोजन हुआ। बैंगलूरू, मुंबई से आए फूल मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज ने अनंत अंबानी के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा अंबानी परिवार पर भगवान की सदैव कृपा बनी रहे। इस विशेष फूल बंगले के लिए मथुरा ही नहीं बैंगलूरू,मुंबई और अहमदाबाद से उत्तम श्रेणी के फूल मंगाए गए थे। कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इस बंगले की भव्यता देखकर भक्त भाव-विभोर हो गए। अनंत अंबानी की लंबी उम्र की कामना की अनंत अंबानी के प्रतिनिधि के रूप में मुंबई से आए बल्लभ चतुर्वेदी द्वारा भगवान के दर्शन कर अनंत अंबानी के लिए दीर्घायु की कामना की। मंदिर की ओर से उनके प्रतिनिधि का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि यद्यपि अनंत अंबानी अपना जन्मदिन कहीं भी मनाएं, लेकिन ठाकुर द्वारकाधीश के प्रति उनका और उनके परिवार का समर्पण सराहनीय है। मंदिर परिवार ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए मंगल कामना की कि ठाकुर जी उन्हें प्रेरणा दें ताकि वे स्वयं आकर दर्शन करें और मंदिर में अन्य भाव-मनोरथ पूर्ण करें। इस अवसर पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के प्रधानाचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी अधिकारी, वैद्य अशोक कुमार शर्मा, सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा आदि सभी लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पाइसजेट में 20% स्टाफ की छंटनी होगी:सीनियर अफसरों को जनवरी से सैलरी नहीं मिली, बेड़े में खुद के 13 विमान ही बचे
    Next Article
    व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू बोला- पुराने केस थे, वो निपटाए; AUDIO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment