Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़कें गड्ढों में तब्दील:भतावा पटियारा से माखी तक रोड खस्ताहाल, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव जनपद के सदर क्षेत्र में भतावा पटियारा से माखी तक की सड़कें अत्यधिक जर्जर हो गई हैं। कई स्थानों पर ये सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसी दिख रही हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। इन खस्ताहाल सड़कों के कारण दैनिक मजदूर वर्ग और छोटे व्यापारियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल और मोटरसाइकिल से काम पर जाने वाले लोग अक्सर रास्ते में फंस जाते हैं, जिससे उनके वाहन खराब हो जाते हैं या वे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पूरा गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि यह मार्ग पिछले एक साल से अधिक समय से खराब है। वहीं, माखी निवासी ज्ञानेंद्र का कहना है कि इन सड़कों पर रोजाना सफर करना खतरे से खाली नहीं है और इनकी मरम्मत बेहद जरूरी है। जर्जर सड़कों का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने वाली 102 एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस को भी गड्ढों से भरे रास्तों पर भारी कठिनाई होती है। जिला अस्पताल तक पहुंचने में देरी होने के साथ-साथ झटकों के कारण मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। कई निवासियों ने बताया कि गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बिछिया ब्लॉक से लेकर सिकंदरपुर क्षेत्र तक भी कई सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ओवरलोड डंपरों की लगातार आवाजाही और विभागीय लापरवाही के कारण सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। इसके बावजूद, अब तक इनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जनता अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सवाल कर रही है कि आखिर कब तक उन्हें इन खस्ताहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि कहीं प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा है। इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने आश्वासन दिया है कि सड़क मार्ग को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गद्दे-बाथरूम में 17 करोड़ छिपाने वाले अफसर पर FIR, इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 लाइन हाजिर
    Next Article
    हाथरस में न्यायिक अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी:जिला जज की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों को प्रशिक्षित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment