Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर बारबेक्यू नेशन में पसरा रहा सन्नाटा:बिरयानी में निकला था काकरोच, अधिकारी बोले- बिना आदेश रेस्टोरेंट खुला तो होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित बारबेक्यू नेशन में बृहस्पतिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कस्टमर आते रहे। लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने की वजह से उन्हें बिना खाना खाए ही वापस लौटना पड़ा। होटल मैनेजर सभी ग्राहकों से 1–2 दिन बाद आने की बात कहते रहे। यह कार्रवाई बुधवार को सामने आए एक गंभीर मामले के बाद की गई। दरअसल, रेस्टोरेंट में परोसी गई नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया था। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया रेस्टोरेंट के संचालन पर रोक लगाया गया है। शुक्रवार को हमारी टीम दुबारा जाएगी और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को सफाई से जुड़े निर्देश देगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के भीतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ये सब होने के बाद ही आगे के संचालन पर बात स्पष्ट हो पाएगा। रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने कहा बृहस्पतिवार को साफ सफाई पर पूरा ध्यान दिया गया। इसके अलावा जो भी कस्टमर आ रहे थे उनको कुछ दिनों बाद आने के लिए कहा गया। आगे से साफ सफाई का पूरा ध्यान दिया जाएगा। शिकायत करने वाले सचिन वर्मा ने कहा इतने बड़े नामी जामी रेस्टोरेंट में ऐसी लापरवाही किसी ने सोची भी नहीं थी। अब आगे से मेरा मन तो गवाही नहीं देगा की मैं दुबारा वहां जाकर कुछ खाऊं।” जानिए पूरा मामला पीपीगंज निवासी सचिन वर्मा के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। बेटे के जन्मदिन के मौके पर सचिन अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पार्टी देने के लिए गोरखपुर गए। शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेशन रखा। यहां उनके साथ कुल 20 लोग मौजूद थे, जिसमें 6 लोगों ने वेज और 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया। कुछ देर बाद सभी लोग खाना खाने लगे। इसी दौरान सचिन के दोस्त अमरपाल रावत की नॉनवेज बिरयानी में मरा हुआ काकरोच का छोटा बच्चा निकल आया। बिरयानी में काकरोच दिखते ही टेबल पर मौजूद लोगों ने हंगामे करते हुए होटल मैनेजर से शिकायत की। अनहाइजीनिक खाना परोसा जा रहा घटना के बाद लोगों ने रेस्टोरेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। सचिन वर्मा ने कहा- गंदगी और अनहाइजीनिक तरीके से खाना परोसा जा रहा है। हम लोग विश्वास करके खाने आते हैं, लेकिन बिना देखरेख के खाना परोस दिया जा रहा है। वहीं अमरपाल रावत ने बताया- मैंने पहले एक बार बिरयानी खाई। उसके बाद दोबारा लेकर आया तो देखा कि मेरी प्लेट में काकरोच का छोटा बच्चा मरा हुआ पड़ा है। इसके बाद मैंने बाकी का खाना छोड़ दिया। इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने कहा- हम लोग साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। यह पता नहीं कहां से गलती से आ गया। समझ नहीं आ रहा कि कैसे खाने में कॉकरोच निकल आया। सैंपल को जांच के लिए भेजे घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान काकरोच मिले खाने का सैंपल लिया गया। टीम ने किचन का निरीक्षण किया और स्टॉक में रखे खाने-पीने के सामान की एक्सपायरी डेट भी चेक की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बोलेरो की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत:एक ही बाइक पर कर रहे थे ट्रिपलिंग, घोसी से देर रात घर लौट रहे थे
    Next Article
    मेरठ में 859 अवैध निर्माण गिराने के आदेश:पूरे देश में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा ये सभी के लिए चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment